Breaking News

समस्तीपुर / हसनपुर थाना को मिला 112 डायल नंबर का नया वाहन अब 10 मिनट में सहायता के लिए पहुंचेगी पुलिस। • पुलिस सहायता के लिए डायल करें 112  { निरंजन जायसवाल की रिपोर्ट }

हसनपुर थाना को मिला 112 डायल नंबर का नया वाहन, 10 मिनट में सहायता के लिए पहुंचेगी पुलिस।

 

पुलिस सहायता के लिए डायल करें 112

 

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना क्षेत्र के लोगों को अब पुलिस की सहायता के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि हसनपुर थाना को मिला 112 डायल नंबर का एक नया वाहन जो की थाना क्षेत्र के लोगो के लिए ख़ुशी की बात है, अब सिर्फ हसनपुर थाना क्षेत्र वासियों को 112 नंबर डायल करने के महज 10 मिनट के भीतर पुलिस सहायता के लिए पहुंच जाएगी। इसके लिए हसनपुर पुलिस को डायल 112 का एक नया वाहन मुहैया कराया गया है। इसको लेकर थानाध्यक्ष निशा भारती ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहती है और रहेगी। इसमें प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों की 24 घंटे ड्यूटी रहेगी, डायल 112 का एक वाहन थाने को मिला है। घटना की जानकारी मिलने पर वाहन में लगे डिसप्ले पर घटना स्थल का रूट मैप होगा अंकित, जिससे की लोगों को अब और भी जल्दी सहायता मिलेगी।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …