Breaking News

खगड़िया लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा ने चुनावी शंखनाद का किया आगाज : सुभाषचंद्र यादव { निरंजन जायसवाल की रिपोर्ट }

खगड़िया लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा ने चुनावी शंखनाद का किया आगाज : सुभाषचंद्र यादव

 

 

समस्तीपुर : खगड़िया लोकसभा से लोजपा (रा) के एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा ने जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से किया चुनावी शंखनाद । प्रत्याशी राजेश वर्मा बृहस्पतिवार को खगड़िया लोकसभा से चुनावी शंखनाद शारदा फॉर्म हाउस बछौता में एनडीए के घटक दलों के साथ बैठक कर किया। बैठक में हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सह पूर्व प्रमुख सुभाष चन्द्र यादव ने हसनपुर विधानसभा के चारों मंडलों की ओर से एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरे देश में चल रहे मोदी लहर के साथ खगड़िया लोकसभा से राजेश वर्मा को सांसद बनना तय है। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा को हसनपुर पर विशेष ध्यानकर्षण करतें हुए कहा कि हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से अपार मतों से आपकी जीत सुनिश्चित है। वहीं सुभाष चंद्र यादव ने खगड़िया लोकसभा वासियों से अपील करते हुए कहा कि लोजपा (रा) के नए चुनाव चिन्ह हेलीकॉप्टर छाप पर ईवीएम पर बटन दबाकर भारी व प्रचण्ड मतों से एनडीए को हैट्रिक विजय बनाकर दिल्ली संसद भवन भेजकर इतिहास के पन्नों पर खगड़िया लोकसभा समेत पूरे बिहार का नाम रौशन करने का अपील किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मज़बूत कर भारत की गति मोदी जी के गारंटी वाली हाथों को सशक्त करने का आह्वान किया। वहीं घर वापसी के दौरान हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के शासन पंचायत में भ्रमण कर मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं से मिलकर लोजपा (रा) के एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा का चुनाव चिन्ह हेलीकॉप्टर छाप को लेकर जागरूक करते हुए माता सती रानी के दरबार में दर्शन कर आर्शीवाद लिया। मौके पर हसनपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष ऋषिराज सिंह, आईटी सेल के संयोजक श्याम सुन्दर पासवान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सौरव पंत, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण जी सहित दर्जनों एनडीए के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …