Breaking News

जीविका दीदी द्वारा किया जा रहा है मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जीविका दीदी द्वारा किया जा रहा है मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 

दरभंगा  जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा  राजीव रौशन के आदेशानुसार लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर हायाघाट प्रखंड के सिधौली पंचायत के  प्राथमिक विद्यालय सिधौली उत्तरी भाग (बूथ संख्या 73) एवं प्राथमिक विद्यालय सिधौली दक्षिणी भाग (बूथ संख्या 74), जहाँ Low VTR (40 प्रतिशत से कम)* प्रतिवेदित है,के क्षेत्रों में जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ये दोनों बूथ हायाघाट विधान सभा क्षेत्र संख्या-84 एवं समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र संख्या 23 के अंतर्गत आता है।

जीविका दीदियों द्वारा आकर्षक रंगोली का निर्माण कर तथा संकल्प सभा व संगोष्ठी का आयोजन कर तथा जन-जागरूकता रैली के माध्यम से मतदाताओं को आगामी लोक सभा चुनाव में मतदान करने हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया गया।

 

दीदियों ने सभी उपस्थित मतदाताओं को बताया कि लोकसभा चुनाव 13 मई को होना है और इस महापर्व में आपकी एवं परिवार के सभी मतदाताओं की भागीदारी अतिआवश्यक है।आपका एक-एक मत कीमती है,इसे बर्बाद नही होने दे।

उक्त कार्यक्रम में सौ से ज्यादा जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी रही। उनसे अपील की गयी कि अपने अपने समूह की बैठक में भी चर्चा करते हुए संपूर्ण मतदान हेतु जागरूक करने को कहा।

इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक डॉ.ऋचा गार्गी ने जीविका दीदियों को मतदान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मानव संसाधन प्रबंधक,ब्रजेश कुमार,मनोरमा कुमारी,संतोष कुमार चौधरी,प्रखंड परियोजना प्रबंधक विजय कुमार एवं अन्य सहकर्मी उपस्थित थे।

इसी प्रकार मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ज्ञान सीएलएफ तारडीह के सभागार में स्वीप दूत का एक दिवसीय उन्मुखीकरण किया गया। जिसमे प्रखंड विकास पदाधिकारी तारडीह के द्वारा एएसडी मतदाता की पहचान,वीवीपैट, 12 प्रकार के पहचान पत्र आदि पर विस्तृत चर्चा किया गया,साथ ही स्वीप दूत के कार्यों के बारे में बताया गया।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …