आपदा कार्यालय में ही होगा जिला नियंत्रण कक्ष-सह-शिकायत अनुश्रवण कोषांग तथा जिला सम्पर्क केन्द्र-सह-वोटर हेल्पलाईन सेन्टर का संचालन
जिला निंयत्रण कक्ष 24 घंटा रहेगा कार्यरत
दरभंगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन द्वारा आदेश निर्गत करते हुए बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के अद्यतन निर्देशों के तहत लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 को शुचितापूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने, निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन क्षेत्र में अत्यधिक प्रचार खर्च, घूस की वस्तुओं का नगद या वस्तु के रूप में वितरण, अवैध हथियार, शराब, असमाजिक तत्वों की आवाजाही एवं आदर्श आचार संहिता संबंधित प्रावधानों के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों/सूचनाओं को प्राप्त करने, चुनावी व्यय पर नियंत्रण, पर्यवेक्षण एवं चुनाव में आर्थिक अपराध पर नियंत्रण एवं कार्रवाई के लिए *जिला नियंत्रण कक्ष-सह-शिकायत अनुश्रवण कोषांग एवं जिला सम्पर्क केन्द्र-सह-वोटर हेल्पलाईन सेन्टर का स्थान परिवर्तन करते हुए अब 24 घंटे संचालन हेतु आपदा प्रबंधन शाखा, दरभंगा में जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।*
उल्लेखनीय है कि उपर्युक्त नियंत्रण कक्ष में पूर्व में दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में संचालन किया जाता था।
*उपर्युक्त नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या – 06272-240011 एवं टॉल फ्री नम्बर – 06272-1950 है।*
उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर स्थापित शिकायत अनुश्रवण कोषांग-सह-जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय नोडल पदाधिकारी नगर आयुक्त कुमार गौरव को बनाया गया है।
वहीं मुख्य नोडल पदाधिकारी संयुक्त राज्यकर आयुक्त, दरभंगा – 1 प्रतिभा कुमारी एवं नोडल पदाधिकारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (समेकित बाल विकास परियोजना) डॉ. रश्मि वर्मा को बनाया गया है। उन्होंने का उपर्युक्त नियंत्रण कक्ष में तीन पाली में पदाधिकारी एवं कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal