Breaking News

समस्तीपुर / हसनपुर में एक साथ 10 निशुल्क पेय जल कैम्प का शुभारंभ निरंजन जायसवाल की रिपोर्ट

हसनपुर में एक साथ 10 निशुल्क पेय जल कैम्प का शुभारंभ

 

समस्तीपुर/हसनपुर : मारवाड़ी युवा मंच शाखा हसनपुर रोड द्वारा बुधवार को बाजार के मुख्य चौक – चौराहों पर 10 निशुल्क पेय जल कैम्प का विधिवत शुभारंभ फीता काट कर किया गया। कार्यक्रम संयोजक अभिषेक विक्कल ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच हर वर्ष इस तरह के निशुल्क कैम्प लगवाती आ रही है। इस बार कैम्प की संख्या 10 है, कैम्प क्रमशः बालाजी किराना बरगांव रोड, फैशन कैम्प चीनी मिल रोड, बालाजी साईकल चीनी मिल चौक, दीपमाला रेडीमेड सुभाष चौक, फर्टिलाइजर सेंटर मछुआ पट्टी, सारथी किराना रजवा रोड, अशोक जी किराना दुकान पुस्तकालय रोड, अग्रवाल ज्वेलर्स हाई स्कूल रोड, राधा रानी कलेक्शन पेट्रोल पंप और बिनोद ट्रेडिंग कंपनी इमली चौक रोड पर कैम्प लगाया गया। इसबार सभी सहयोगी संस्था को मंच की ओर से दुप्पटा ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। मौके शाखा अध्यक्ष विकाश बरबरिया, उपाध्यक्ष अजय गोयल, आलोक बरबरिया, सचिव पुनीत बरबरिया, कार्यक्रम संयोजक अभिषेक विक्कल, देवराज बरबरिया, शुभम चाँद, मोहित ड्रॉलिया, सोनू ड्रोलिया, सचिन अग्रवाल, गौरव गोयल, विकाश चाँद, रौनक ड्रॉलिया, अशोक अग्रवाल, गौरी कनोडिया, रामनारायण अग्रवाल, रामरतन अग्रवाल, एवं अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …