Breaking News

• हसनपुर विधानसभा के लगमा में खगड़िया लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी संजय कुशवाहा का घटक दलों के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन • निरंजन जायसवाल की रिपोर्ट

*हसनपुर विधानसभा के लगमा में खगड़िया लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी संजय कुशवाहा का घटक दलों के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन*

 

 

समस्तीपुर : खगड़िया लोकसभा से इण्डिया गठबंधन के सीपीएम प्रत्याशी संजय कुमार कुशवाहा का हसनपुर विधानसभा के लगमा ग्राम में हसनपुर विधानसभा के इण्डिया गठबंधन घटक दलों के साथ मंगलवार को कार्यकर्ता सम्मेलन आहूत की गई । कार्यकर्ता सम्मेलन में हसनपुर विधानसभा के पूर्व राजद विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के सिंधिया प्रखंड के लगमा में हसनपुर क्षेत्र वासियों की ओर से इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी संजय कुमार कुशवाहा को मिथिलांचल की धरती लगमा में स्वागत करते हुए कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जुमला से तंग आ चुका है। देश की जनता मोदी के जुमला को समझ चुका है । अब देश की जनता मोदी जी के जुमलालहर में फंसने वाले नही हैं । सुनील पुष्पम ने कहा कि 2014 के बाद जब जब देश में लोकसभा का चुनाव हुआ है तब तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एक के बाद एक जुमला परोसते आ रहे हैं और देश की भोली भाली जनता प्रधानमंत्री मोदी जी के जुमलालहर में फंसकर उन्हें जीताकर प्रधानमंत्री बनाते आ रहा है, लेकिन इसबार 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता मोदी जी के चाल को समझते हुए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पटकनी देने का मन बना चुका है । उन्होंने इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी संजय कुमार कुशवाहा को हसनपुर विधानसभा पर विशेष ध्यानकर्षण करतें हुए कहा कि हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से आपकी अपार मतों से जीत सुनिश्चित है । वहीं पूर्व विधायक सुनील पुष्पम ने खगड़िया लोकसभा वासियों से अपील करते हुए कहा कि इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी संजय कुमार कुशवाहा को भारी व प्रचण्ड मतों से विजयी बनाकर दिल्ली संसद भवन भेजकर खगड़िया लोकसभा समेत पूरे बिहार का नाम रौशन करने का अपील किया । वहीं इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी संजय कुमार कुशवाहा ने महागठबंधन के घटक दलों से समर्थन मांगते हुए कहा कि यदि खगड़िया लोकसभा से हमारी जीत होती है तो हम केंद्र प्रायोजित योजना को खगड़िया लोकसभा में जमीन पर लाने का शत प्रतिशत प्रयास करुंगा और जनता के विश्वास पर हर हमेशा खड़ा रहुंगा । मौके पर राजद के पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम, प्रो. जवाहर प्रसाद सिंह, जहाँगीरपुर के पूर्व मुखिया कविता कुमारी, ब्रजेश यादव, अग्निदेव यादव, रामचन्द्र यादव, अमरजीत यादव, संजीव कुमार शम्भू सहित महागठबंधन परिवार के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्थकेशर सिंह ने किया तो संचालन गरीब मांझी ने किया ।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …