Breaking News

बाल विवाह रोकथाम: अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने में सहयोग करें, बाल सरंक्षण समिति एवं बाल समिति की समुदाय से अपील 

बाल विवाह रोकथाम: अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने में सहयोग करें, बाल सरंक्षण समिति एवं बाल समिति की समुदाय से अपील

सीतामढ़ी : आगमी मई माह में अक्षय तृतिया के अवसर पर विभिन्न मंदिरों या सार्वजनिक स्थलो पर बाल विवाह का आयोजन होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए बथनाहा प्रखंड के किशनपुर गांव में बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से गठित बाल समिति के सदस्य रूपेश कुमार के नेतृत्व में किशनपुर मध्य विद्यालय में छात्र छात्राओं के बिच बाल विवाह के रोकथाम हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया गया। छात्र छात्राओं को बाल विवाह से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देकर बाल विवाह की रोकथाम हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर सभी ने मिलकर बाल विवाह रोकथाम का संकल्प लिया। इस संदर्भ में प्रधानाध्यापक राधे श्याम सिंह ने बताया कि कम उम्र में शादी होने से बच्चें शिक्षा से वंचित हो जाते है इससे शोषण, घरेलू दुर्व्यवहार के जोखिम भी बढ़ जाते हैं।बाल विवाह के रोकथाम हेतु जिला प्रशासन और बचपन बचाओ अंदोलन की ओर से निरंतर जन जागरूकता अभियान के तहत बाल विवाह की रोकथाम हेतु पहल की जा रही है जरूरत है की हम सभी को मिलकर सामूहिक प्रयास करना चाहिए ताकि बाल विवाह जैसी कुरीतियों को समाप्त किया जा सके। उन्होने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई बाल विवाह का प्रकरण संज्ञान में आता है. तो उसकी सूचना गांव में गठित बाल संरक्षण समिति , प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक बाल विवाह निषेध अधिकारी एवं बचपन बचाओ आन्दोलन के हेल्पलाइन नंबर 18001027222 पर दे सकते है. विदित हो कि आगामी मई माह में अक्षय तृतीया है,अक्षय तृतीया’ के मौके पर कई ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह का चलन है। जो देश और राज्य में एक सामाजिक कुरीति भी है। बाल विवाह पर अंकुश लगाने के लिए वार्ड एवं पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति गांव में निरंतर प्रयास कर रही हैं। मौके पर बचपन बचाओ आंदोलन के प्रतिनिधि मुकुंद कुमार चौधरी, शिक्षक सह सदस्य बाल संरक्षण समिति राजेश कुमार ,अमित कुमार पटेल , सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …