*हसनपुर में खगड़िया लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा का घटक दलों के साथ हुई बैठक*

समस्तीपुर : खगड़िया लोकसभा से लोजपा (रा) के एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी राजेश वर्मा का हसनपुर विधानसभा के हसनपुर बाजार स्थित गुप्ता होटल में जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम के तहत एनडीए घटक दलों के साथ मंगलवार को जदयू के पूर्व विधायक राजकुमार राय के अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। बैठक में हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सह पूर्व प्रमुख सुभाष चन्द्र यादव ने हसनपुर विधानसभा में हसनपुर क्षेत्र वासियों की ओर से एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा को मिथिलांचल की धरती हसनपुर विधानसभा में स्वागत करते हुए कहा कि पूरे देश में चल रहे मोदी लहर के साथ खगड़िया लोकसभा से राजेश वर्मा को सांसद बनना तय है। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा को हसनपुर विधानसभा पर विशेष ध्यानकर्षण करतें हुए कहा कि हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से अपार मतों से आपकी जीत सुनिश्चित है। वहीं सुभाष चंद्र यादव ने खगड़िया लोकसभा वासियों से अपील करते हुए कहा कि लोजपा (रा) के चुनाव चिन्ह हेलीकॉप्टर छाप पर ईवीएम पर बटन दबाकर भारी व प्रचण्ड मतों से एनडीए को विजय बनाकर दिल्ली संसद भवन भेजकर खगड़िया लोकसभा समेत पूरे बिहार का नाम रौशन करने का अपील किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मज़बूती के लिए भारत की गति मोदी जी के गारंटी वाली हाथों को सशक्त करने का आह्वान किया। वहीं एनडीए लोजपा (रा) के प्रत्याशी राजेश वर्मा ने एनडीए के घटक दलों से समर्थन मांगते हुए कहा कि यदि खगड़िया लोकसभा से हमारी जीत होती है तो हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का केंद्र प्रायोजित योजना को खगड़िया लोकसभा में जमीन पर लाने का शत प्रतिशत प्रयास करुंगा और जनता के विश्वास पर हर हमेशा खड़ा रहुंगा। मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार राय, जदयू के वरिष्ठ नेता विमल कुमार जितेन्द्र, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चन्द्र यादव, बैजनाथ झा, हसनपुर मंडल अध्यक्ष ऋषिराज सिंह, संजय सिंह लल्लू, मनोरंजन राय, जयप्रकाश राय, श्रीकान्त कुशवाहा, आईटी सेल के संयोजक श्याम सुन्दर पासवान, संजय पोद्दार सहित सैकड़ों एनडीए के कार्यकर्ता मौजूद थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal