*हसनपुर के अग्रसेन भवन में शनिवार को महागठबंधन का घटक दलों के साथ सामुहिक बैठक : बच्ची मंडल*

समस्तीपुर/हसनपुर : राजद के वरिष्ठ नेता रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल ने कहा है कि खगड़िया लोकसभा से इण्डिया गठबंधन के सीपीएम प्रत्याशी संजय कुमार कुशवाहा का हसनपुर विधानसभा के हसनपुर बाजार स्थित अग्रसेन भवन में 13 अप्रैल शनिवार को 11 बजे दिन से हसनपुर विधानसभा स्तरीय महागठबंधन घटक दलों के साथ बैठक आहूत किया गया है। राजद नेता बच्ची मंडल ने बताया कि बैठक में खगड़िया लोकसभा से महागठबंधन का समर्थित प्रत्याशी सीपीएम के संजय कुमार कुशवाहा मौजूद रहेगें। उन्होंने हसनपुर विधानसभा के महागठबंधन के सभी लोगों से अपील करते हुए आग्रह किया है कि शनिवार को हसनपुर अग्रसेन भवन पहुँचकर महागठबंधन प्रत्याशी संजय कुमार कुशवाहा को खगड़िया लोकसभा से चुनावी जीत के लिए मार्ग दर्शन करने के लिए पहुंचे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal