*हसनपुर राजद अध्यक्ष रामप्रमोद यादव ने महागठबंधन के घटक दलों के साथ बैठक में भाग लेने का किया आह्वान*

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर राजद प्रखण्ड अध्यक्ष राम प्रमोद यादव ने कहा है कि खगड़िया लोकसभा से महागठबंधन के समर्थित सीपीएम प्रत्याशी संजय कुशवाहा का हसनपुर विधानसभा के हसनपुर बाजार स्थित अग्रसेन भवन में 13 अप्रैल शनिवार को 11 बजे दिन से हसनपुर विधानसभा स्तरीय महागठबंधन घटक दलों के साथ सामुहिक बैठक आहूत की गई है। हसनपुर राजद अध्यक्ष राम प्रमोद यादव ने बताया कि महागठबंधन के घटक दलों के बैठक में खगड़िया लोकसभा से इंडिया गठबंधन के समर्थित प्रत्याशी संजय कुशवाहा मौजूद रहेगें। राम प्रमोद यादव ने हसनपुर राजद कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि 13 अप्रैल को अग्रसेन भवन पहुँचकर महागठबंधन प्रत्याशी संजय कुशवाहा को खगड़िया लोकसभा से चुनावी जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर विचार विमर्श हेतु बैठक में भाग लेने के लिए आह्वान किया है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal