Breaking News

• आइसा द्वारा बहादुरपुर में अंबेडकर जयंती मनाई गई।  • नई शिक्षा नीति लाकर देश में दलित गरीबों को शिक्षा से वंचित करनें की बहुत बड़ी साजिश – प्रिंस

 

आइसा द्वारा बहादुरपुर में अंबेडकर जयंती मनाई गई।

 

नई शिक्षा नीति लाकर देश में दलित गरीबों को शिक्षा से वंचित करनें की बहुत बड़ी साजिश – प्रिंस

 

शिक्षा बचाओ – भाजपा हटाओ अभियान चलाएगी आइसा : सुभाष

दरभंगा

संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की 133वीं जयंती आज बहादुरपुर प्रखंड के मिर्जापुर कौआही गांव में आयोजित की गई। जहा अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 2 मिनट का मौन श्रद्धांजलि दिया गया।

 

कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सोनू कुमार तथा संचालन आइसा बहादुरपुर सचिव अभिषेक कुमार ने किया।

 

इस अवसर पर अंबेडकर की जीवनी पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आइसा के राज्य कार्यकारणी सदस्य प्रिंस राज ने कहा की आज डॉ भीम राव अंबेडकर की 133वीं जयंती है। हम उनकी जयंती उस दौर में मना रहे है जिस दौर में उनके लिखे गए संविधान को वर्तमान सरकार खुलेआम तौर पर रौंद रही है। और भाजपा के नेता खुलेआम संविधान बदलने की बात कर रहे है।

आगे श्री राज ने कहा की बाबा साहेब बड़ी ही मेहनत से संविधान को लिखा जिसमे दलित गरीबों को पढ़ने लिखने की आजादी, समानता की आजादी मिली, लेकिन आज वर्तमान केंद्र की सरकार नई शिक्षा नीति 2020 लाकर उस पूरे आजादी को खत्म करने पर तुली हुई है। शिक्षा को बाजार की वस्तु बनाने की पूरी कोशिश चल रही है। जिससे की दलित गरीब के बच्चे पुन शिक्षा से वंचित हो जाए।

श्री राज ने कहा हमे अब शिक्षा को बाजारीकरण बनाने के खिलाफ मुहिम को तेज करना होगा। और वर्तमान सरकार को वोट के माध्यम से सबक सिखाना होगा।

 

वही आइसा नेता सुभाष कुमार पासवान ने कहा की डॉ आंबेडकर ने आजादी के बाद समाज में शिक्षा को लेकर अलख जगाने का काम किया है। जिससे आज निचले तबके लोग शिक्षित हो रहें है। नौकरियों में जा रहे है। लेकिन मोदी सरकार हमे आज उच्च शिक्षा से वंचित करने की बड़ी साजिश रच दी है। जिसके खिलाफ हम छात्रों को शिक्षा बचाओ – भाजपा हटाओ अभियान की शुरआत करनी होगी।

 

वही आइसा के जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव व जय नारायण यादव ने कहा कहा की आज केंद्र किं वर्तमान सरकार शिक्षा रोजगार दोनो की खत्म करने पर तुली हुई है। पढ़ाई लिखाई कर नौजवान रोजगार के लिए दर दर की ठोकर खा रहे है। आने वाले चुनाव में हम छात्र नौजवान एकजुट होकर केंद्र सरकार को सबक सिखाने का काम करेंगे।

 

इस अवसर पर अभिषेक कुमार, सोनू कुमार, किशुन कुमार, नवीन कुमार, अविनाश कुमार, गोपाल कुमार, अंकित कुमार, राधेश्याम कुमार, रूपेश कुमार, सुधांशु कुमार, ललित कुमार पासवान सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

 

 

Check Also

 राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा भू अभिलेख तथा परिमाप निदेशालय बिहार सरकार द्वारा नवनियुक्त सर्वेक्षण कर्मियों की नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ।

🔊 Listen to this   दरभंगा प्रेक्षागृह में विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण …