Breaking News

ताजपुर में बाबा साहेब का जयंती समारोह मनाया गया।    निरंजन जायसवाल की रिपोर्ट

ताजपुर में बाबा साहेब का जयंती समारोह मनाया गया।

 

 

समस्तीपुर/हसनपुर : संविधान निर्माता डा० भीमराव अम्बेडकर जी का 133वां जयंती रविवार को ताजपुर गांधी चौक स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक मनाया गया। बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण से कार्यक्रम का शुरूआत किया गया। तत्पश्चात भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संकल्प सभा का आयोजन किया गया। संकल्प सभा को प्रखंड कमिटी सदस्य ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, आसिफ होदा, मो० एजाज, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, संजीव राय, मो० कयूम, बिरजु कुमार, मनोज कुमार सिंह, मुकेश कुमार गुप्ता, रंजीत सिंह, कैलाश सिंह आदि ने संबोधित किया। समारोह को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि हमें बाबा साहेब की क्रांतिकारी विरासत से ताकत और प्रेरणा लेने की जरूरत है। बाबा साहेब ने न सिर्फ हमें संविधान और आरक्षण दिया बल्कि उन्होंने हमें राजनीति में भक्ति के ख़तरों से भी आगाह किया था। उनके विचारों को आत्मसात करना है और संविधान व भारत की लोकतांत्रिक भविष्य की रक्षा के लिए काम करने की जरूरत है। माले नेता ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से बाबा साहेब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को जन – जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …