Breaking News

ताजपुर थाना परिसर में शांतिपूर्ण रामनवमी मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई • निरंजन जायसवाल की रिपोर्ट

ताजपुर थाना परिसर में शांतिपूर्ण रामनवमी मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक

 

 

समस्तीपुर : शांतिपूर्ण रामनवमी मनाने को लेकर ताजपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सोमवार को संपन्न हुई। बैठक में 17 अप्रैल को रामनवमी एवं 19 अप्रैल को शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से निकालने, डीजे का इस्तेमाल नहीं करने, शोभायात्रा निर्धारित मार्ग से ही निकालने, निर्धारित समय पर समाप्त करने, चौक – चौराहों पर मजिस्ट्रेट तैनात करने, अफवाह पर ध्यान नहीं देने आदि निर्णय लिया गया। मौके पर इंस्पेक्टर संदीप कुमार, एसआई योगेन्द्र रविदास, संजीव कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष चौधरी, भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजद के तबरेज आलम, राहुल राय, भाजपा के राजकुमार राय, कांग्रेस के अब्दुल मालिक, जदयू के गिलमान अहमद, मुखिया ब्रजनंदन राम, पार्षद मुकेश मेहता, अजहर मिकरानी, राजीव सुर्यवंशी, शिक्षाविद आदर्श कुमार समेत शोभायात्रा के अध्यक्ष शामिल थे।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …