नेहरु युवा केंद्र, दरभंगा के द्वारा गहन_सघन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दरभंगा श्री राजीव रौशन के आदेश के आलोक में सत प्रतिशत मतदान करने के लिए सरकारी और गैर सरकारी संस्थान लगातार प्रयासरत हैं। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि पूरे बिहार में सर्वाधिक मतदान की प्रक्रिया दरभंगा में संपन्न हो। इसके लिए सभी जिले वासियों से भी अपील किया गया है कि 13 मई को सब काम छोड़कर पहले मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत करें।
आज नेहरु युवा केंद्र, दरभंगा के द्वारा बहादुरपुर प्रखंड के अब्दुल्लापुर पंचायत में शोभामणि युवा मंडल एवं पायोनियर कोचिंग संस्थान के सहयोग से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका पूजा कुमारी,संगीता कुमारी तथा स्पीयरहेड सदस्य संजीव कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सेमिनार, पेंटिंग प्रतियोगिता, शपथ, डोर टू डोर संपर्क, पंपलेट वितरण, साइकिल रैली एवं दीवार लेखन इत्यादि का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एवं सेमिनार को संबोधित करते हुए युवा समाजसेवी श्री संजीव चौधरी ने कहा कि *लोकतंत्र में मतदान का महत्व बहुत ही अधिक है*, लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मतदान ही एक अनूठा जरिया या माध्यम है । हम लोग मतदान के माध्यम से ही पांच वर्षों के लिए अपना प्रतिनिधि का चयन कर लोकसभा में अपने क्षेत्र के समस्याओं एवं विभिन्न मांगों को देश के पटल पर रखने का कार्य कर सकते हैं।, *इसलिए हम सभी को अपना-अपना मतदान के दिन सभी कार्यों को छोड़कर अनिवार्य रूप से करना चाहिए*।
इस अवसर पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा युवाओं ने साइकिल रैली के माध्यम से पूरे क्षेत्र में घूम कर “छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान।”, “*देश के विकास में दे अपना* *योगदान, हर हाल में करें अपना मतदान*।”, ”
*हम सब की है यह पूरी जिम्मेदारी, सही प्रतिनिधि चुनने में हो सबके वोटो की भागीदारी*।”, ”
*चलो घर-घर यह संदेश पहुंचाएं, चलो मिलकर सबको जागरूक मतदाता बनाएं*” जैसे नारों के माध्यम से लोगों एवं मतदाताओं को मतदान के दिन अपना मत का प्रयोग अवश्य करने को लेकर प्रेरित किया तथा इस अवसर पर प्रमुख स्थलों पर दीवाल पेंटिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal