Breaking News

खगड़िया : सीपीएम प्रत्याशी संजय कुमार के नामांकन में हसनपुर से पहुंचे महागठबंधन के नेता व कार्यकर्ता • निरंजन जायसवाल की रिपोर्ट

*खगड़िया : सीपीएम प्रत्याशी संजय कुमार के नामांकन में हसनपुर से पहुंचे महागठबंधन के नेता व कार्यकर्ता*

 

समस्तीपुर/हसनपुर : खगड़िया लोकसभा से इण्डिया गठबंधन के सीपीएम प्रत्याशी संजय कुशवाहा के नामांकन में हसनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम एवं समस्तीपुर जिला राजद उपाध्यक्ष ललन यादव सोमवार को हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन कार्यकर्ताओं के साथ खगड़िया पहुंचे। जहाँ पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने एनडीए के भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव अतिविशिष्ट चुनाव है। एक तरफ भाजपा के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन सरकार लोकतंत्र,संविधान को खत्म कर तानाशाही थोपने पर आमादा है तो वहीं दूसरी ओर इण्डिया गठबंधन लोकतंत्र बचाने, संविधान बचाने, तानाशाही समाप्त करने समेत बढ़ते महंगाई, बेरोजगारी, देश की विकास आदि को ऐजेंडा बनाकर चुनावी मैदान में है। लेकिन एनडीए के भाजपा सरकार 10 साल शासन करने के बाद भी जनता से देश की अहम मुद्दे पर बात न कर इधर उधर की बात कर नये तरीके से जुमला परोसकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। लेकिन इस बार के चुनाव में पूरा देश की जनता एनडीए के मोदी सरकार के जुमला से तंग आ चुका है। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जुमला चाल को समझ चुका है। अब देश की जनता मोदी जी के जुमलालहर में फंसने वाले में से नही हैं। वहीं समस्तीपुर राजद जिला उपाध्यक्ष ललन यादव ने कहा कि 2014 के बाद जब जब देश में लोकसभा का चुनाव हुआ है तब तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एक के बाद एक जुमला परोसते आ रहे हैं और देश की भोली भाली जनता प्रधानमंत्री मोदी जी के जुमलालहर में फंसकर उन्हें वोट कर जीताकर प्रधानमंत्री बनाते आ रहा है, लेकिन इसबार 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता मोदी जी के जुमला चाल को समझ चुका है, क्योंकि एनडीए सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता को बताने के लिए अपने 10 साल की सरकार में रहते हुए देश की जनता से किये गए वादे को न बताकर इधर उधर की बात कर नये जुमला परोसकर वोट बटोरने के लिए प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी जी के चाल को समझ चुके हैं, इसबार जनता मोदी जी के चाल में नहीं फंसने वाले में हैं। जनता इस चुनाव में मोदी जी को पटकनी देने का मन बना लिया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि खगड़िया लोकसभा से महागठबंधन के समर्थित प्रत्याशी संजय कुमार को खगड़िया लोकसभा से अपार मतों से जीताकर दिल्ली संसद भवन भेजकर इण्डिया गठबंधन के हाथों को मजबूत करें । मौके पर विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार, हसनपुर राजद के पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम, जिला राजद उपाध्यक्ष ललन यादव, मुखिया शिवचन्द्र प्रसाद यादव, रामचन्द्र यादव, शिक्षक गंगा प्रसाद विद्यार्थी, हसनपुर राजद प्रखण्ड अध्यक्ष राम प्रमोद यादव, भवेश यादव, अरविन्द यादव, अमित जयसवाल समेत महागठबंधन के हजरों लोग मौजूद थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …