हसनपुर थाना क्षेत्र में पीआरएस व शिक्षिका के घर पर बदमाशों ने किया फायरिंग एक हिरासत में

समस्तीपुर/हसनपुर : सोमवार की रात हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगनाथपुर ग्रामवासी रोजगार सेवक अरविन्द प्रसाद राय व उनकी शिक्षिका पत्नी अंजनी कुमारी के ऊपर घर पर चढ़ कर बदमाशों ने दहशत फैलाने को लेकर फायरिंग किया। हलांकि इस घटना में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल पर एकत्रित होकर एक बदमाश को हथियार समेत धर दबोचकर हसनपुर पुलिस को घटना के सम्बन्ध में सूचना दिया। हालांकि बाकी बदमाश भागने में सफल रहे। सूचना पर पहुंचे हसनपुर पुलिस ने बदमाश युवक को हथियार के साथ हिरासत में लेकर हसनपुर थाना ले गए । बदमाश युवक की पहचान गाँव के ही अरूण यादव के पूत्र रोहित यादव के रूप में किया गया। घटना के सम्बन्ध में 16 अप्रैल मंगलवार को पंचायत रोजगार सेवक अरविन्द प्रसाद राय ने हसनपुर थाना में रोहित यादव समेत 6 पर नामजद एवं कुछ अज्ञात पर गोलीबारी व लूटपाट तथा रंगदारी को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। थानाध्यक्ष निशा भारती ने कहा कि घटना की जांच कर बदमाशों के बिरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal