Breaking News

रामनवमी पर सजा राम दरबार, सोहर और बधईया गीतों की मची धूम

रामनवमी पर सजा राम दरबार, सोहर और बधईया गीतों की मची धूम

राम नवमी के अवसर पर शहर के लक्ष्मीसागर मोहल्ला में भव्य पूजनोत्सव एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कार्यालय अधीक्षक अशोक कुमार झा के आवासीय परिसर में स्थापित राम दरबार में प्रातः काल सभी मूर्तियों का पारंपरिक विधि से स्नान कराने उपरांत नए वस्त्रों से सुसज्जित कर उनका पूजन एवं स्तुति गान किया गया। संध्या बेला में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने पारंपरिक सोहर एवं बधईया गीतों की दमदार प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। कलाकारों में साहित्य मल्लिक, नीरज कुमार झा, चांदनी झा चकोर, कामिनी मिश्रा एवं अमन भारद्वाज आदि ने एक से बढ़कर एक भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी। तबला पर सुधांशु एवं कैसियो पर शिवकुमार व नीरज झा ने अपनी उंगलियों का जादू जमकर बिखेरा।

इससे पहले इस आयोजन का विधिवत शुभारंभ अशोक कुमार झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम राम हमारे समाज के लिए आज भी आदर्श हैं और भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी एक आदर्श के रूप में जीवंत रहेंगे। राम जैसा आदर्श इस संसार में कोई नहीं है। उत्तम चरित्र के माध्यम से उन्होंने साबित किया है कि वे मर्यादा पुरूषोत्तम हैं। मनीष झा रघु के संचालन में देर रात तक चले कार्यक्रम में प्रवीण कुमार झा, कुमार अनुराग, मानव झा, दीपक कुमार झा, अशोक चौधरी, सुशील झा, अरुण कुमार झा, शंभू झा आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Check Also

• डीएम की अध्यक्षता में 30 से अधिक आवेदनों की हुई जनसुनवाई   

🔊 Listen to this • डीएम की अध्यक्षता में 30 से अधिक आवेदनों की हुई …