जीविका दीदीयों एवं स्वीप कोषांग के द्वारा प्रखण्डों में मतदाता जागरूकता को लेकर विविध कार्यक्रम की धूम

दरभंगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रौशन के आदेश के आलोक में जिले के सभी 2939 मतदान केंद्रो पर शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने को लेकर दरभंगा जिला के विभिन्न क्षेत्रों में स्वीप के तत्वाधान में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं*।
इसी क्रम में *कुशेश्वर स्थान प्रखंड के बड़गाँव पंचायत अंतर्गत Low VTR बूथ संख्या-171 *,मध्य विद्यालय बड़गाँव, पूरब भाग, *बूथ संख्या-172*, मध्य विद्यालय बड़गाँव, मध्य भाग एवं *बूथ संख्या-173*,मध्य विद्यालय बड़गाँव,पश्चिमी भाग में हरियाली महिला जीविका संकुल स्तरीय संघ के विभिन्न ग्राम संगठननों एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी सैकड़ों जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
* तीनों बूथ (171, 172 एवं 173) कुशेश्वरस्थान विधान सभा क्षेत्र संख्या-78 एवं समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र संख्या-23 के अंतर्गत आता है।
*जीविका दीदियों ने भव्य व आकर्षक रंगोली का निर्माण कर तथा संकल्प सभा व संगोष्ठी का आयोजन कर तथा जन-जागरूकता रैली के माध्यम से मतदाताओं को लोकसभा चुनाव में मतदान करने हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया।
दीदियों ने सभी उपस्थित मतदाताओं को बताया कि अपने क्षेत्र में लोकसभा चुनाव 13 मई 2024 को होना है। इस महापर्व में आपकी एवं परिवार के सभी मतदाताओं की भागीदारी अतिआवश्यक है। उन्होंने कहा कि आपका एक-एक मत कीमती है, इसे बर्बाद नही होने दे। मतदाताओं अपील की गयी कि अपने अपने समूह की बैठक में भी चर्चा करते हुए संपूर्ण मतदान हेतु जागरूकता करने का काम करें।
*इस अवसर पर दरभंगा जीविका से जिला परियोजना प्रबंधक डॉ.ऋचा गार्गी ने जीविका दीदियों को मतदान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित करते हुए अपील की*, कि
*13 मई को सब काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत करें।*
प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री ललन कुमार चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का महत्व बहुत ही अधिक है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मतदान आवश्यक है।
कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी,प्रधानाचार्य, शिक्षक गण एवं जीविका से मानव संसाधन प्रबंधक, ब्रजेश कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा, नरेश कुमार,
सुश्री तृशा एवं क्षेत्रीय समन्वयक, सामुदायिक समन्वयक एवं अनेकों कैडर व स्वीप ने अपना मह्त्वपूर्ण योगदान दियाI कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथियों एवं प्रतिभागियों द्वारा पौधारोपण का कार्य किया गया।
इसी प्रकार गौड़ाबौराम प्रखंड अंतर्गत कसरौर बसौली पंचायत में Very Low VTR बूथ संख्या-138 के लिए जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण संकल्प अभियान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक, गौड़ाबौराम के द्वारा जीविका दीदियों को बताया गया की आप सभी अपने घर के आस-पास भी आगामी 13 मई को लोकसभा चुनाव में मतदान करने हेतु प्रेरित करें।
साथ ही दरभंगा मतदान केंद्र मोबाइल एप्प का उपयोग कीजिए और अपने आस-पास भी इस एप्प के बारे में बताइये।
जिला प्रशासन दरभंगा सभी मतदाताओं से अपील करता है कि13 मई 2024 को अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करें और दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal