*शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न*

समस्तीपुर : उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र स्तरीय सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी से सरायरंजन प्रखंड के गंगापुर पंचायत के वार्ड नंबर 14 अवस्थित ग्राम मुबारकपुर के ब्रह्मस्थान परिसर में कैडर कन्वेंशन जिला संयोजक कॉमरेड राम कुमार के अध्यक्षता तथा जिला संरक्षक कॉमरेड सुनील कुमार सुमन के आतिथ्य में संपन्न हुई। मौके पर उजियारपुर लोक सभा क्षेत्र स्तरीय 11 सदस्यीय चुनाव तैयारी कमिटी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से संयोजक कॉमरेड राम सागर राय को तथा सदस्य के रूप मे सुशील कुमार मिश्रा, समां खातून, नरेश राय, कुमार शतीश चंद्र, राम निवास मिश्र, रामाकांत चौधरी, चंदेश्वर राय, नीरज कुमार चुना गया। कैडर कन्वेंशन को संबोधित करते हुए जिला संयोजक कॉमरेड राम कुमार और जिला संरक्षक कॉमरेड सुनील कुमार सुमन ने इंडिया गठबंधन को समस्तीपुर जिला के दोनो लोक सभा के सीट क्रमश: 22 उजियारपुर तथा 23 सुरक्षित समस्तीपुर पर इंडिया गठबंधन को समर्थन देने का ऐलान करते हुए कहा कि मोदी सरकार 2047 का सब्जबाग दिखाकर दस साल का हिसाब नही देना चाहती है। इस चुनाव में ऐसे भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आम जनता से से अपील किया गया। कैडर कन्वेंशन में जिला कमिटी सदस्य राम सागर राय, सम्मां खातून, कृष्ण कुमार, सोनिया देवी सुशील कुमार, शिव कुमारी देवी, चंदेश्वर राय, उपेंद्र कुमार सिंह, राम निवास मिश्र, समेतशौकत अली खान,नीरज कुमार, प्रेम कुमार सिंह, बिरजू राय, रंजू देवी समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal