Breaking News

समस्तीपुर में कॉग्रेस का टिकट फाइनल न होने पर मुकुल वासिनी पर लगाये जा रहे गंभीर आरोप   निरंजन जायसवाल की रिपोर्ट

*समस्तीपुर में कॉग्रेस का टिकट फाइनल न होने पर मुकुल वासिनी पर लगाये जा रहे गंभीर आरोप*

 

 

समस्तीपुर : समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र से आज तक टिकट फाइनल नहीं नहीं किए जाने की चर्चा समस्तीपुर से लेकर दिल्ली तक चल रही है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस कमेटी के दिल्ली कार्यालय से टिकट रविवार दोपहर तक फाइनल नहीं किए जाने की जानकारी मिल रही है। समस्तीपुर महागठबंधन के कुछ लोगों का आरोप है कि समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र के लिए आरएसएस और कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे बिहार के अशोक चौधरी के पुत्री व आचार्य कुणाल किशोर की पुत्रवधू को समस्तीपुर से एनडीए समर्थित उम्मीदवार बनाए गए हैं । जिसके लिए मजबूत उम्मीदवार नहीं दिए जाने के लिए, कांग्रेस को इसके एवज में बिहार के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं जदयू कोटे से बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने केंद्रीय कांग्रेस के कमेटी के मुकुल वासनी को कमजोर उम्मीदवार देने के लिए सौदा तय कर लिये हैं । मुकुल वासनी के बारे में यह भी बताया जाता है और चर्चा है कि जब – जब बिहार की प्रभारी रहे हैं और टिकट स्क्रीन कमेटी के प्रमुख है तो कांग्रेस की नैया बिहार में डूबा देते है चर्चा यह भी है कि मजबूत उम्मीदवार नहीं देने के एवज में एक मोटी रकम के रूप में एडवांस भी कर दिया गया है जिस कारण नामांकन का अंतिम तिथि 25 अप्रैल है और समाचार लिखने तक उम्मीदवार की सूची नहीं प्रकाशित होने से कांग्रेसजन और उनके के समर्थक में निराशा रहे है। नाम नहीं छापने के शर्त पर सीधा आरोप मुकुल वासनी पर लगाई जा रही हैं । वहीं इण्डिया गठबंधन के लोगों का कहना है कि कांग्रेस के आलाकमान को समस्तीपुर के सीट पर पैनी नजर रखने की आवश्यकता है ।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …