Breaking News

• महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया। • निरंजन जायसवाल की रिपोर्ट

*महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया*

 

 

समस्तीपुर : प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम प्रधानाध्यापक ने कुंवर सिंह जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया तदोपरांत छात्र छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित किया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि बाबू कुंवर सिंह ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों में आदमी ऊर्जा का संचार किया।उन्होंने भारत माता को आजाद कराने हेतु अपनी जान की कुर्बानी दी।मौके पर भजन, गीत गायन, भाषण, चित्रकला प्रदर्शन कर काजल कुमारी, साक्षी कुमारी, कृष्ण कुमार, अमित कुमार, विशाल कुमार, अंकित कुमार, गौरव कुमार, सुनील कुमार, गौतम कुमार, मुकेश राय आदि ने कार्यक्रम को शानदार बनाया।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …