*हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाषचंद्र यादव बनें भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, लोगों ने दिया बधाई*

समस्तीपुर : हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सह पूर्व प्रमुख सुभाष चन्द्र यादव को भारतीय जनता पार्टी समस्तीपुर के द्वारा भाजपा के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के उपस्थिति में मंगलवार को किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुजीत भास्कर पटेल के हाथों से प्रशस्ती पत्र देकर किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सुभाष चन्द्र यादव को भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किये जाने पर जिला भाजपा नेता समेत हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखा गया। सुभाष चन्द्र यादव के जिला भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर वरिष्ठ भाजपा नेता सह नकुनी पंचायत के पूर्व मुखिया डॉ जवाहर प्रसाद सिंह, औरा पटसा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह भाजपा नेता बैजनाथ झा, जिला भाजपा नेता सह सकरपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया जयप्रकाश राय, जिला प्रवक्ता सह संयोजक बैजनाथ ठाकुर, भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अरविन्द महतों, जिला भाजपा नेता ब्रजेन्द्र सिंह मुरारी, जिला भाजपा नेता मनोरंजन राय, हसनपुर पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋषि राज सिंह, हसनपुर पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह लल्लू, सिंधिया भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजभूषण यादव, बिथान भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण ब्रह्मचारी, मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष मुरली मिश्र, किसान नेता सिकन्दर यादव, भाजपा नेता अशोक निषाद, भाजपा आईटी सेल के श्याम सुंदर पासवान, हीरा पासवान आदि ने बधाई देते हुए शुभकामनाएँ दिया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal