Breaking News

• दरभंगा की जीविका दीदीयों ने ठाना है – शत प्रतिशत मतदान करवाना है। • मतदान के महत्व व जीविका से खुशहाली विषय पर आयोजित किया गया कार्यक्रम।

दरभंगा की जीविका दीदीयों ने ठाना है – शत प्रतिशत मतदान करवाना है।

मतदान के महत्व व जीविका से खुशहाली विषय पर आयोजित किया गया कार्यक्रम।

 

आगामी लोकसभा चुनाव में दरभंगा जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करवाने की कमान जीविका दीदीयों ने संभाली है। जिले में लगातार सुबह के प्रभात फेरी से लेकर रंगोली, मेंहदी, डोर टू डोर विज़िट, शपथ सामारोह, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, संध्या चैपाल व कैंडल मार्च निकाल कर लोगों को वोट करने को जागरूक कर रहीं है। इसी क्रम में दरभंगा जिला के किरतपुर प्रखंड अंतर्गत कंगन संकुल स्तरीय संघ के तत्वाधान में पंचायत भवन, जमालपुर में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संचार प्रबंधक राजा सागर व बीपीएम कृष्णदेव कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में कंगन सीएलएफ की जीविका दीदीयों को मतदान के महत्व व जीविका से ख़ुशहाली विषय पर विस्तृत चर्चा की गयी। संचार प्रबंधक राजा सागर ने कहा जीविका दीदीयां निरंतर लोकतंत्र व सामाजिक सशक्तता के लिए कार्य कर रही है, आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर रही हैं। उन्होंने जीविका दीदीयों व स्वीप दूतों से अपील करते हुए कहा कि सभी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मतदान के महापर्व में कोई रूठे ना, एक भी वोटर छूटें ना। उन्होंने जीविका के पंचसूत्रा पालन से लेकर जीविका से जीविकोपार्जन तक की चर्चा कर जीविका दीदीयों को आर्थिक व सामाजिक रूप से सबल होने को प्रेरित किया। बीपीएम कृष्णदेव ठाकुर ने कहा लोकतंत्र में मतदान ही हमारा सर्वोच्च अधिकार है इसलिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर शत प्रतिशत मतादान का लक्ष्य हासिल करने को प्रेरित करे। कंगन सीएलएफ की दीदीयों ने कार्यक्रम में अपने-अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि जीविका से जुड़ कर उनके संघर्षपूर्ण जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा जीविका से खुशहाली आयी है। इस मौके पर जीविका दीदीयों ने रंगोली, मेंहदी, “दरभंगा की जीविका दीदीयों ने ठाना है – शत प्रतिशत मतदान करवाना है” नारे लगाकर व संकल्प लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए एसी संजय मिश्रा, सीसी विजय कुमार व रूपा कुमारी सहित दर्जनों कैडर व सैकड़ो जीविका दीदीयां मौजूद थी।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …