Breaking News

• छात्र सुविधा बहाल करने को लेकर एमएसयू ने एमएमटीएम कॉलेज पर दिया एकदिवसीय धरना • 6 सूत्री मांग पर कारवाई नहीं होने पर किया गया आंदोलन • प्रधानाचार्य के द्वारा मांगो पर सकारात्मक पहल का मिला आश्वासन

छात्र सुविधा बहाल करने को लेकर एमएसयू ने एमएमटीएम कॉलेज पर दिया एकदिवसीय धरना —

6 सूत्री मांग पर कारवाई नहीं होने पर किया गया आंदोलन

प्रधानाचार्य के द्वारा मांगो पर सकारात्मक पहल का मिला आश्वासन

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के एमएमटीएम कॉलेज अध्यक्ष इंद्र कुमार राज के नेतृत्व में गुरुवार को एक-दिवसीय सांकेतिक आंदोलन कॉलेज परिसर में किया गया धरना में शामिल एमएसयू के विश्वविद्यालय संयोजक अमन सक्सेना विश्वविद्यालय अध्यक्ष अनिश चौधरी कॉलेज अध्यक्ष इंद्र कुमार राज छात्रा अध्यक्ष तुलसी कुमारी ने कहा की 1 महीना पूर्व 6 सूत्री मांग को लेकर कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था जिसपर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया गया था जिसमें कॉलेज में ड्रेस कोड और आई कार्ड छात्रों के लिए लागू कर दिया गया लेकिन महिला शौचालय कॉमन रूम साइबर कैफ़े कैंटीन जैसे सुविधा पर कोई पहल नहीं किया गया जिसके लिए आज एकदिवसीय सांकेतिक आंदोलन कॉलेज प्रशासन के खिलाफ किया गया आंदोलन दिन के 11 बजे से 1 बजे तक चला जिसमें छात्रों ने मांगो के समर्थन में खूब नारेबाजी किया इस बिच कॉलेज में देखते ही देखते आंदोलन के आस-पास छात्रों को भीड़ जमा हो गया एमएसयू के छात्रों ने कहा यह कॉलेज इतिहास का शायद पहला छात्र आंदोलन हैं जिसे एमएसयू के नेतृत्व में किया गया हैं कहा हम कॉलेज प्रशासन के साथ मिलकर कॉलेज के विकाश के लिए आगे बढ़ना चाहते हैं हमारी लड़ाई कॉलेज से नहीं हैं जो भी हमारा मांग हैं उसे पूरा किया जाए नहीं तो इस आंदोलन को हमलोग उग्र रूप देने का काम करेंगे साथ ही इस आंदोलन को विश्वविद्यालय तक ले जाने का काम करेंगे संगठन भविष्य में छात्रावाश छात्र संघ चुनाव प्रोफेसर की बहाली ई-लाइब्रेरी लेबोरेटरी जैसे सुविधा को लेकर संघर्ष करने का काम करेगा बाद में 5 सदस्य दल का वार्ता प्रधानाचार्य से करवाया गया जिसमें प्रधानाचार्य के द्वारा आश्वासन दिया गया की कॉमन रूम और महिला शौचालय का निर्माण 1 महीना में कर लिया जायेगा साइबर कैफे के लिए कॉलेज गेट अवस्थित कैफ़े से संपर्क कर उसे कॉलेज के समय तक खोलने तथा छात्र के अनुसार पैसा लेने के लिए पहल किया जायेगा कैंटीन के लिए आश्वासन दिया गया की नेक मूल्यांकन के लिए कॉलेज को कैंटीन का जरुरत हैं जिसे इस साल तक पूरा कर दिया जाएगा छात्राओं के समानुपाती फीस भी लागू कर दिया जाएगा जिसके बाद आंदोलन को समाप्त किया गया आंदोलन पूर्णत शांतिपूर्ण रहा कहा हमारी सभी मांग पर अगर पहल नहीं होता हैं तो आगे चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जायेगा यह आंदोलन तब तक चलेगा जब तक सभी मांग पूरा ना कर लिया जाए जिसके लिए लगातार छात्रों को इस मुहीम से जोड़ा जा रहा हैं संगठन इस कॉलेज के विकाश के लिए हमेसा प्रतिबद्ध रहेगा इस आंदोलन में संगठन के संदीप कुमार सिंह प्रतिक सत्संगी पिंटू कुमार यादव निशु कुमारी रूपा कुमारी अविनाश कुमार आसिफा ज्योति कुमारी नेहा झा खुशबू रवीना उमेरा रोकसार समेत दर्जनों छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …