Breaking News

जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालयों का किया निरीक्षण 

 

जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालयों का किया निरीक्षण

 

दरभंगा   जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार    विनोद कुमार तिवारी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालयों का निरीक्षण कर कार्यकलाप से संबंधित सभी पहलुओं की जानकारी लिया।

उन्होंने लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्यों से मिलकर गरीबों को निःशुल्क उपलब्ध कराये जा रहे विधिक सेवाओं के संबंध में जानकारी लिए।

उन्होंने कहा कि नालसा का उद्देश्य है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुफ्त न्याय उपलब्ध कराना। इसके अलावा सस्ता और सुलभ न्याय मुहैया कराने के लिए मध्यस्थता एवं लोक अदालतों की प्रक्रिया और उनके लाभों को जन जन तक पहुंचाना।

उन्होंने इस संबंध में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव,चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रकाश स्वरूप सिन्हा,लीगल एड डिफेंस काउंसिल के असिस्टेंट पिंकू कुमार यादव और अंकुर प्रिया उपस्थित थे।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …