Breaking News

स्टैटिक सर्विलांस टीम के द्वारा 48 चेकपोस्टों पर 24 घंटे निगरानी और रिकॉर्डिंग की है व्यवस्था दरभंगा   

 

स्टैटिक सर्विलांस टीम के द्वारा 48 चेकपोस्टों पर 24 घंटे निगरानी और रिकॉर्डिंग की है व्यवस्था

 

 

 

दरभंगा     जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा  राजीव रौशन द्वारा बताया गया कि लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के अद्यतन निर्देशानुसार चुनावी व्यय पर नियंत्रण, पर्यवेक्षण चुनाव के क्रम में आर्थिक अपराध पर नियंत्रण एवं कार्रवाई, अभ्यर्थियों द्वारा सभा, जुलूसों आदि पर किये जा रहे व्यय आदि पर निगरानी हेतु 48 चेकपोस्ट को चिन्ह्ति करते हुए प्रत्येक चेक पोस्ट पर स्टैटिक सर्विलांस टीम के रूप में दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों सहित वीडियोग्राफर को प्रतिनियुक्त किया गया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी चेक पोस्ट पर चुनाव होने तक 24 घंटे चेक पोस्ट से गुजरने वाले प्रत्येक वाहनों की जाँच की जाएगी तथा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला पाये जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …