केंद्रीय संघ नई दिल्ली के निर्देश पर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ दरभंगा प्रमंडल दरभंगा के प्रमंडलीय मंत्री सह प्रांतीय सहायक मंत्री राज किशोर सहनी के नेतृत्व मे सदस्यता अभियान चलाया जाने क्रम में

26.04.2024 दिन शुक्रवार को सारामोहनपुर उपडाकघर के उपडाकपाल पिंकू कुमार यादव की मौजूदगी में डाक सेवक चन्दन कुमार, राकेश कुमार बरही कोयला स्थान शाखा डाकघर के सहायक शाखा डाकपाल राहुल कुमार नेहरा उपडाकघर के डाकिया मो0 गुफरान अहमद के सहयोग से राम नगर धुसी शाखा डाकघर के शाखा डाकपाल रंजन कुमार ठाकुर,सहायक शाखा डाकपाल मिथिलेश कुमार अमेठी शाखा डाकघर के शाखा डाकपाल अब्दुल हनान सहायक शाखा डाकपाल राम नरेश सिंह आदि ने एआईजीडीजीएसयू संगठन की सदस्यता ग्रहण किया। साथ ही साथ श्री सहनी ने अधिक से अधिक संख्या में एआईजीडीएसयू संगठन की सदस्यता ग्रहण करने के लिए जीडीएस कर्मियों से अपील किया। ताकि संगठन को और भी मजबूत किया जा सके। मौके पर साथ में बरिऔल के शाखा डाकपाल मो0 फिरदौस शमसी आदि मौजूद थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal