अनिवार्य सेवा में प्रतिनियुक्त कर्मियों का होगा 05 मई से 07 मई 2024 तक मतदान

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन ने कहा कि लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के निमित्त अनिवार्य सेवा में प्रतिनियुक्त कर्मियों, जिनका मतदाता सूची में नाम हो एवं निर्वाचन की तिथि 13 मई 2024 को चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त हों, उनका पोस्टल बैलेट से निर्वाचन (मतदान) स्थानीय प्रेक्षागृह में 05 मई 2024 से 07 मई 2024 तक पूर्वाह्न 09ः00 बजे से अपराह्न 05ः00 बजे तक किया जाएगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मी को फॉर्म -12डी (प्रारूप – 12घ) उपलब्ध कराने के लिए जिले के अनिवार्य सेवा कार्यालय यथा – विद्युत विभाग/भारत संचार निगम लिमिटेड/भारतीय रेल (दरभंगा)/प्रधान डाकघर/दूरदर्शन केन्द्र, दरभंगा/ऑल इण्डिया रेडियो, दरभंगा/बिहार राज्य दूध सहकारी संघ लिमिटेड, दरभंगा/फूड कॉरपोरेशन ऑफ इण्डिया, दरभंगा/स्वास्थ्य विभाग/राज्य खाद्य निगम/विमानन सेवा/राज्य परिवहन निगम/फायर सर्विस/यातायात/एंबुलेंस सेवा/ई.सी.आई, प्राधिकृत मीडिया कार्यालय के विभागीय प्रधान को पत्र दिया है।
साथ ही उन्होंने सभी अनिवार्य सेवा कार्यालय के कार्यालय प्रधान को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों का फॉर्म -12डी (प्रारूप – 12घ) पूर्ण रूप से भरकर फोटो पहचान पत्र के साथ 29 अप्रैल तक पोस्टल बैलेट पेपर कोषांग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगें।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal