Breaking News

अग्निकाण्ड से मृत लोगों के परिवार से मुलाकात कर डी.एम ने दिया हर संभव मदद का भरोसा 

 

अग्निकाण्ड से मृत लोगों के परिवार से मुलाकात कर डी.एम ने दिया हर संभव मदद का भरोसा

 

जिला पदाधिकारी, दरभंगा  राजीव रौशन ने कहा कि दरभंगा जिले के अलीनगर प्रखण्ड के मोतीपुर पंचायत अन्तर्गत अंटोर में रात्रि में काफी दुःखद घटना घटी है, जिसमें एक ही परिवार के छः (06) सदस्यों, जिसमें बच्चें भी शामिल है, का अग्नि काण्ड से दुःखद मृत्यु हो गई।

 

जिलाधिकारी दरभंगा ने संवाददाता को सम्बोधित करते हुए कहा कि दुःखद घटना की सूचना प्राप्त होते ही मै वरीय पुलिस अधीक्षक  जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के साथ डी. एम.सी.एच आकर पीड़ित परिवार से घटित घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की है, मृत लोगों की पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के दिशा-निर्देश के आलोक में पीड़ित परिवार को हर प्रकार की मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार को इस विषम परिस्थिति से लड़ने के लिए भगवान शक्ति प्रदान करें ।

उन्होंने कहा कि आगजनी की घटनाओं का प्रभावी रोकथाम हेतु एहतियात के तौर पर सभी महत्वपूर्ण स्थानों में फायर सेफ्टी ऑडिट करने हेतु एक जाँच का भी गठन किया गया है।

जाँच दल द्वारा बिल्डिंग बायोलॉज एवं बिहार फायर सर्विस एक्ट के तहत सुसंगत प्रावधानों के तहत फायर ऑडिट एवं फायर सेफ्टी की जाँच कर की जाएगी, ताकि जिले में इस की घटना दुबारा घटित नही हो।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …