Breaking News

08 अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन पत्र पाया गया विधिमान्य

08 अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन पत्र पाया गया विधिमान्य

 

 

दरभंगा  लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर 14-दरभंगा संसदीय क्षेत्र के विधिमान्यत: नाम निर्देशित समीक्षा के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी  राजीव रौशन द्वारा संवीक्षा के उपरांत 08 अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन पत्र सही पाया गया,जिनमें मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी भारतीय जनता पार्टी _गोपाल जी ठाकुर, राष्ट्रीय जनता दल _ ललित कुमार यादव,

बहुजन समाज पार्टी _दुर्गा नन्द महावीर नायक शामिल है।

 

रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी( मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों से भिन्न) जिनमें अखिल भारतीय परिवार पार्टी _किशोर कुमार दास, वाजिब अधिकार पार्टी _ रंजीत कुमार राम,जनतंत्र आवाज पार्टी _ रजनीश कुमार, मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा _ सरोज चौधरी एवं निर्दलीय _ मिथिलेश महतो शामिल है।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …