Breaking News

स्काउट एण्ड गाइड तथा स्वीप कोषांग द्वारा मार्च पास्ट निकाल कर किया मतदाता जागरूकता 

स्काउट एण्ड गाइड तथा स्वीप कोषांग द्वारा मार्च पास्ट निकाल कर किया मतदाता जागरूकता

 

 

दरभंगा   भारत स्काउट एण्ड गाइड तथा स्वीप कोषांग द्वारा पैदल मार्च निकलकर मतदाता जागरुकता रैली का आयोजन किया गया।

पैदल रैली का उदघाटन राज उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक-सह-उप सभापति भारत स्काउट एण्ड गाइड  मिथलेश कुमार एवं जिला संगठन आयुक्त  श्याम कुमार पांडे द्वारा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

जागरूकता रैली राज उच्च विद्यालय, दरभंगा से प्रारंभ होकर हसन चौक, दरभंगा टावर, भगत सिंह चौक, मिर्जापुर चौक, आयकर चौराहा से होते हुए पुनः राज उच्च विद्यालय दरभंगा में पहुँच कर समापन किया गया।

उक्त रैली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए आगे आने का आवाहन किया गया तथा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था से अवगत कराया गया।

रैली के माध्यम से मतदाताओं से अपील किया गया कि वे निर्भीक होकर मतदान करें, जिला प्रशासन निष्पक्ष, भयमुक्त वातावरण में मतदान कराने को लेकर कृत संकल्पित है।

उक्त रैली में स्काउट लीडर रौशन कुमार, कुमार तेजस, राहुल कुमार पंडित, सुभम कुमार, प्रकाश कुमार, एम.डी नेहाल, मोहित कुमार, कृष्णा कुमार, एम.डी वसीम, प्रिंस राज़ और गाइड में गाइड लीडर अंजली कुमारी, खुशी कुमारी, चांदनी कुमारी, निशा कुमारी, सुधा कुमारी, सपना कुमारी, कृति कुमारी, सत्या अजय, नंदनी कुमारी, कविता कुमारी, वाणी कुमारी, मानवी कुमारी आदि उपस्थित थे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …