Breaking News

ए.वी.एस.सी/ए.वी.पी.डी मतदाताओं का मतदान 06 मई से 08 मई तक होगा: डीएम 

 

ए.वी.एस.सी/ए.वी.पी.डी मतदाताओं का मतदान 06 मई से 08 मई तक होगा: डीएम

 

दरभंगा  जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला  पदाधिकारी  राजीव रौशन ने कहा कि लोक सभा आम चुनाव-2024 के दरभंगा जिला अन्तर्गत 14-दरभंगा लोक सभा एवं 23-समस्तीपुर (अ0जा0) में 13 मई 2024 को मतदान निर्धारित है, जिसको लेकर भारत निर्वाचन आयोग, बिहार, पटना के आदेश के आलोक में 85 वर्ष से अधिक आयु के निर्वाचकों (ए.वी.एस.सी.) शारीरिक रूप से निःशक़्त निर्वाचक (ए.वी.पी.डी.) और कोविड के कारण संगरोध में रह निर्वाचकों (ए.वी.सी.डी.) को डाक मतपत्र के द्वारा मतदान कराने हेतु मतदान दल का गठन करते हुए 06 मई से 08 मई 2024 तक मतदान सम्पन्न किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कुल 23 मतदान दल बनाये गये हैं जिनमें 78- कुशेश्वरस्थान, (अ0जा0) विधानसभा में कुल 05 मतदान दल, 79-गौड़ाबौराम में कुल 04, 80-बेनीपुर में कुल 02, 80-अलीनगर में कुल 03, 82-दरभंगा ग्रामीण में कुल 02, 83-दरभंगा में कुल-01 84-हायाघाट में कुल 03, एवं 85-बहादुरपुर में कुल 03 मतदान दल बनाये गये हैं।

उल्लेखनीय है कि मतदान दल में मतदान पदाधिकारी, माइक्रो आब्जर्बर, विडियोग्राफर एवं पुलिस बल वाहन के साथ रहेंगे जो सुबह 07ः00 बजे से अपराह्न से 06ः00 बजे तक दिये गये रूट चार्ट के अनुसार संबंधित मतदाताओं के घर पर जाकर मतदान की गोपनीयता के साथ पोस्टल बैलेट पेपर से दिये गये निर्देष के आलोक में मतदान कराना सुनिश्चित करेंगे। मतदान कार्यक्रम की अग्रिम सूचना बी.एल.ओ द्वारा संबंधित मतदाताओं को दी जायेगी।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …