देश के विकास की मुद्दा को ढकने के लिए एनआरसी-सीएए कानून लाया गया- डॉ० कफील खान
लालबाग सत्याग्रह आज चौथा दिन भी जारी।
जब तक कानून वापस नही लिया जाएगा जब तक सत्याग्रह जारी रहेगा-नजरे आलम
एनआरसी-सीएए-एनपीआर के खिलाफ आज चौथा दिन दरभंगा के लाल बाग में सत्याग्रह धरना जारी रहा।
धरना का नेतृत्व सबा प्रवीण, नाजिया हसन, निगार कर रही है। वही धरना सभा की अध्यक्षता ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजरे आलम ने किया

आज धरना में एकजुटता जाहिर करने के लिए यूपी के चर्चित डॉक्टर डॉ० कफील खान दरभंगा के लालबाग पहुंचे।
डॉ० खान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश के दलित-गरीब-अल्पसंख्यक-किसान के विकास के मुद्दे को ढकने के लिए आज यह एनआरसी-सीएए-एनपीआर कानून को लाया गया हैं। इस कानून के लाने से देश का मुद्दा ढकने वाला नही हैं। उन्होंने कहा कि आज इस देश को शिक्षा-रोजगार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज यूपी के अंदर गुंडा राज कायम है। निर्दोष लोगों को जेल के डाला जा रहा है। ये जो योगी-मोदी की सरकार है उन्होंने कहा कि देश अब एनआरसी-सीएए- एनपीआर को नही मानेगा। और अब जब यह कानून वापस नही होगा तो हमे लगता है कि बिहार का हर एक गाँव साहिन बाग बन जाएगा। उन्होंने कहा कि जब इस देश के अमन पसंद लोगो ने थान लिया है हम लड़ेंगे-हम जीतेंगे।
वहीं नजरे आलम ने कहा कि जब तक यह कानून वापस नही होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि लड़ने वाले कभी हारते नही है।
सभा का संचालन मोतिउर रहमान ने किया।
सभा में शकील सल्फी, फ़ुजैल अंसारी, रामा शंकर शहनी, सुभाष पासवान, सानिया नाज, तहूर अनवर, तारिक अनवर चम्पारणी, शादमान नुमानी, शायबा जाफरी, डॉक्टर बदरुल हसन उर्फ मुन्ननन, तनवीर आलम नौशाद, बदरूलहोदा खान, अन्नू खान, मुहम्मद मुन्ना, सोनू खान, महबूब खान, हीरा निजामी, मोहम्मद फ़ैज़ उर्फ जुम्मन, संदीप चौधरी, प्रिंस राज समेत मुहल्ला के तमाम जिम्मेदार समेत सैकड़ो लोग शामिल हुए।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal