Breaking News

DARBHANGA • सामान्य प्रेक्षक ने किए कई मतदान केन्द्रों का निरीक्षण 

 

सामान्य प्रेक्षक ने किए कई मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

 

 

दरभंगा  लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा 14-दरभंगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्ति सामान्य प्रेक्षक डॉ. जोगा राम द्वारा लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर किये गए कार्यों का अवलोकन करने के उद्देश्य से 79-गौड़ाबौराम, 80- बेनीपुर एवं 81-अलीनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्र का भ्रमण कर वहाँ के स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

उन्होंने कहा सभी मतदान केन्द्र पर न्यूनतम मूलभूत सुविधा, जिनमें शौचालय, पेयजल, बिजली, रैम्प, शेड, व्हील चेयर, साफ-सफाई शामिल है, को रहना अनिवार्य है,अभी से ही इसकी पूरी तैयारी कर ली जाए।

मौके पर सामान्य प्रेक्षक के लाइजनिंग ऑफिसर प्रांजल गुप्ता के साथ-साथ अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …