मोदी कें दरभंगा आगमन पर फिर दरभंगा वासियों को निराशा ही हाथ लगा : माले
दरभंगा के ज्वलंत सवाल एम्स को मोदी जी के द्वारा बायपास करना महगा पड़ेगा, जनता वोट से जवाब देगी :माले
रोजगार का बाद मोदी के लिए झूठ का पुलिंदा, प्रत्येक साल 2 करोड़ रोजगार का क्या हुआ जवाब दे केंद्र सरकार : माले
दरभंगा भाकपा(माले) दरभंगा जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने दरभंगा में पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन पर कड़ा प्रतिक्रिया व्यक्त किया है।
श्री यादव ने कहा की पिछले 10 सालो से दरभंगा की जनता को भाजपा काफी उम्मीद जगी थी। लेकिन मोदी कें दरभंगा आगमन पर आज भी दरभंगा वासियों को निराशा ही हाथ लगा। जिससे दरभंगा वासियों में काफी गुस्सा है।
श्री यादव ने कहा की मोदी सरकार को दरभंगा सहित मिथिलांचल का विकास पसंद नही है। पिछले दिनों लोकसभा के अंदर उन्होंने दरभंगा एम्स बन जाने की बात बोलकर दरभगा वासियों का अपमान किया था। और एम्स के नाम पर पिछले चार सालों से भाजपा सिर्फ झूठ ही बोल रही है। पिछले दिनों 17 महीना के महागठबंधन सरकार द्वारा शोभन में जमीन भी चिन्हित किया गया मट्टी भराने का टेंडर भी पास हुआ लेकिन नीतीश कुमार के पलटी मरते ही पुन एम्स का मुद्दा ठंडे बस्ते में चला गया। दरभंगा वासियों को बड़ा ही उम्मीद था कि मोदी जी दरभंगा आ रहे है तो एम्स पर कुछ बोलेंगे लेकिन उन्होंने सिर्फ एक शब्द बोलकर अपने आप को किनारा कर लिया। जिससे दरभंगा वासियों के उम्मीद पर पुन पानी फिर गया।
श्री यादव ने कहा की दरभंगा एम्स का सवाल मिथिला वासियों के दिल से जुड़ा हुआ सवाल है और इसे हल न करना भाजपा के लिए काफी नुकसानदेह साबित होगा। उन्होंने कहा की जनता अब सजग हो गई है और जगह जगह भाजपा सांसदों से सवाल पूछा जा रहा है की दरभंगा एम्स क्या हुआ?
आगे श्री यादव ने कहा की मोदी जी 2014 के चुनाव में ही प्रत्येक साल नौजवानों को 2 करोड़ रोजगार देने की बात की थी लेकिन आज 10 साला बीतने को है कितना करोड़ रोजगार का सृजन हुआ इसका जवाब प्रधानमंत्री महोदय को देना चाहिए। मिथिला क्षेत्र में बंद पड़े उद्योग चालू क्यों नही हुए इसका जवाब मोदी जी को देना चाहिए। लेकिन इन सवालों पर छुपी साधने का जनाब जनता देगी। अब मिथिला के नौजवान मोदी जी के झांसे में नही आने वाले है।
जनता अपने वोट की चोट से विकास विरोधी भाजपा को सबक सिखाएगी। और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को जिताएगी।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal