Breaking News

प्रेक्षक महोदय एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी दरभंगा की अध्यक्षता में मतदान अधिकारियों का हुआ द्वितीय रेंडमाइजेशन      

प्रेक्षक महोदय एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी दरभंगा की अध्यक्षता में मतदान अधिकारियों का हुआ द्वितीय रेंडमाइजेशन

दरभंगा •  लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को पारदर्शी, स्वतंत्र, भयमुक्त ,निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण वातावरण में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 06-मधुबनी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए समान्य प्रेक्षक  कनिका वाली ,एम .और जिला निर्वाचन अधिकारी दरभंगा  राजीव रौशन के निर्देशानुसार जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी  राजीव कुमार झा के द्वारा दो विधानसभा क्षेत्रवार मतदान अधिकारियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया।

06-मधुबनी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 86-केवटी तथा 87-जाले विधानसभा के पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारीयों तथा माइक्रो आब्जर्वर का द्वितीय नियुक्ति पत्र का द्वितीय रेंडमाइजेशन एनआईसी दरभंगा में किया गया।

इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के तहत जाले विधानसभा ,329 एवं केवटी विधानसभा में 305 कुल 634 मतदान केंद्र हैं ।

आज द्वितीय रेंडमाइजेशन के समय अपर समाहर्ता आपदा,उप निदेशक सूचना एवं जन संपर्क,सहायक निर्वाचन अधिकारी,उप निर्वाचन अधिकारी आदि उपस्थित थे।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …