बिहार के प्रखर राजनेता सुशील कुमार मोदी के निधन से अत्यंत मर्माहत हूँ : सुभाषचंद्र यादव

समस्तीपुर : समस्तीपुर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र यादव ने कहा कि बिहार भाजपा के प्रखर राजनेता सुशील कुमार मोदी के निधन से काफी मर्माहत हूँ। उन्होंने दिवंगत सुशील कुमार मोदी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी बिहार भाजपा के लिए संकटमोचन बने रहे और बिहार को भाजपामय बनाने में दिवंगत सुशील कुमार मोदी जी का अहम योगदान रहा है। सुभाषचंद्र यादव ने बताया कि सुशील कुमार मोदी समाज के सभी वर्गों के लोगों के कल्याण हेतु संघर्ष करते रहे और जीवन पर्यन्त दल के प्रति वफादार रहें वे एक कुशल नेतृत्वकर्ता के साथ – साथ रचनात्मक विरोधी दल की भूमिका में रहे जो सदैव याद रखा जायेगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal