Breaking News

सुशील मोदी के निधन पर प्रो दिलीप चौधरी ने शोक जताया 

सुशील मोदी के निधन पर प्रो दिलीप चौधरी ने शोक जताया

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन पर पूर्व विधान पार्षद प्रो दिलीप कुमार चौधरी ने मंगलवार को शोक जताया। उनके प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने उनके निधन को बिहार की राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने सुशील मोदी के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते कहा कि आजीवन उनके साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहे। उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति, खासकर राज्य में भाजपा के उत्थान में उनका अमूल्य योगदान रहा। उन्होंने कहा कि जेपी आंदोलन से छात्र राजनीति में प्रवेश करने वाले इस नेता ने अपनी सूझबूझ और नेतृत्व क्षमता की बदौलत राजनीति में एक खास मुकाम हासिल किया। बेहद मेहनती और मिलनसार स्वभाव के लोकप्रिय नेता के रूप में सुशील मोदी में राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर बहुत गहरी समझ थी।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …