स्वीप कोषांग तथा आइ सी डी एस के संयुक्त तत्वावधान में सिंहवाड़ा प्रखंड के भड़वारा स्थित उच्च माध्यमिक संस्कृत विद्यालय मे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दरभंगा जिला स्वीप आईकॉन मणिकांत झा, आइ सी डी एस की डीपीओ डॉक्टर रश्मि वर्मा, सामाजिक सुरक्षा की सहायक निदेशक नेहा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। आऱंभ में स्वीप आईकॉन मणिकांत झा ने उपस्थित मतदाताओं को मतदान के लिए शपथग्रहण करवाया। डा रश्मि वर्मा ने मतदाताओं से अनुरोध किया कि आगामी बीस मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि हमरी सभी सहायिकाएं एक दिन देश के नाम करें। और मतदान के दिन हर मतदाता को घर से निकाल कर बूथ तक पहुँचाएँ। अपने साथ सभी मतदान केन्द्रों पर पीने के पानी हेतु मतदान केंद्र पर घड़ा रखने का आग्रह किया। नेहा कुमारी ने मतदान मे बढ़-चढ़कर भाग लेने का अनुरोध किया। मणिकांत झा ने वोटमणि पुस्तक से मतदाता जागरूकता हेतु मैथिली गीतों का गायन कर सभी को उत्साहित किया।

Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal