*मिथिला में धिया सिया आजु जन्म लेली…*
*मिथिला में जानकी जन्म लेली…*
*मोहल्लावासियों ने मनाया जानकी नवमी*

दरभंगा : जानकी नवमी के अवसर पर लक्ष्मीसागर रोड नम्बर – 7 स्थित दुर्गा निकेतन में मुहल्लावासियों द्वारा समारोहपूर्वक जानकी जयंती सह मैथिली दिवस मनाया गया.इस अवसर पर विचारगोष्ठी संग कविगोष्ठी का आयोजन किया गया.कार्यक्रम की शुरुआत जानकी की चित्र पर पुष्प अर्पण व चन्दन झा द्वारा मंगलाचरण से किया गया. वही मैथिली युवा गायक चांदनी झा चकोर ,गौरव झा ,राम बिहारी झा द्वारा गाए गीत हमर जानकी के सासुर आब बैस गेलें यौ राम एलखिन यौ… मिथिला में धिया सिया आजु जन्म लेली… गीतों पर लोग खूब झूमे. प्रतिभा स्मृति की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जानकी हम सबकी आदर्श है,हम सब की प्रेरणास्त्रोत है.स्वालंबी ,संघर्ष, शालीनता, सुदृढता ,सहृदयता का परिचायक है.सीता की दो सिख आज भी प्रासंगिक है वो है महिला शिक्षका और प्रकृति से प्रेम इस ओर समाज को जागृत करने की आवश्यकता है.
वक्ताओं में सुजीत कुमार आचार्य,तरुण कुमार झा , वरुण कुमार झा,डॉ श्री मोहन झा,बालेंदु झा बाला जी,सुधा नन्दन झा ,श्री दीपक कुमार झा,ब्रमदेब पासवान,चन्दन कुमार दीपक कुमार पासवान,डॉ राज कुमार भारती,राम शंकर झा प्रमुख थे.वही दूसरी सत्र में आयोजित कवि गोष्ठी में कवियोँ ने मिथिला के हम मैथिल छि सिया बहिनक गाम यौ.. सिया आउ नैहर अछि मिथिला…मिथिला में जानकी जन्म लेली…आदि कविता से वरिष्ठ कवि विनोद कुमार हसौड़ा,सुधीर कुमार सिंह, प्रीति झा स्मृति,बैधनाथ पोद्दार,ऋतु प्रज्ञा डॉ चन्द्र मोहन पोद्दार ललित कुमार ने एक से बढ़कर एक संदेश वाहक कविता से दर्शको की तालियां खूब बटोरी.
कार्यक्रम के आरम्भ में विषयप्रवेस कराते हुए स्वागत शशि मोहन भारद्वाज ने किया संचालन कुमार अनुराग व धन्यवाद ज्ञापन राज कुमार झा ने किया.
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal