शुभंकरपुर स्थित वार्ड 08 दरभंगा में पूर्व ट्रेड यूनियन के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपडाकपाल सीताराम सहनी की 17 वी स्मृतिशेष की पुण्य तिथि साहित्यकार वरिष्ठ नागरिक डॉक्टर हीरा लाल सहनी की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभरंभ स्मृति शेष सीताराम सहनी की तैल चित्र पर माल्यार्पण तथा आगत डाक सेवक ने पुष्प अर्पित किए । आगत अतिथियों का अभिनंदन अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, दरभंगा प्रमंडल दरभंगा के प्रमंडलीय मंत्री सह प्रांतीय सहायक मंत्री राज किशोर सहनी ने किया । उन्होंने कहा कि स्मृतिशेष पिता सीताराम सहनी का व्यक्तिव एवं कृतित्व महान था। उनके बताए मार्ग पर चल रहा हूं। सेवा ही मेरा संस्कार है। अध्यक्षीय भाषण में डॉक्टर सहनी ने कहा है कि सीताराम सहनी का नाम डाक सेवा के कर्म में अमर है। वे कर्तव्य निष्ठा समाजसेवी राष्टवादी चिंतक तथा कुशल नेता थे । उनका त्याग अनुकरण करनी चाहिए । हमे उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। श्रद्धा सुमन निवेदित करने वाले में डाकिया मो0 रेजावानुल्लाह पूजा कुमारी,सूर्य नारायण यादव,अखिलेश कुमार, मो0 फिरदौस समशी, राज नारायण प्रसाद चौरसिया,पंकज कुमार,इंद्रदेव सहनी,मनीष कुमार, मुस्कान कुमारी आदि प्रमुख थे। धन्यवाद ज्ञापन उमेश मंडल ने किया।

Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal