Breaking News

स्कूलों के समय में बदलाव व्यवहारिक फैसला नहीं : माले 

 

स्कूलों के समय में बदलाव व्यवहारिक नहीं, सनक भरा फैसला : माले

 

दरभंगा  भाकपा-माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा है कि बिहार के विद्यालयों में सुबह 6 बजे से लेकर अपराहन 1:30 बजे तक खुले रखने का आदेश पूरी तरह अव्यावहारिक है. इसके कारण छात्रों और शिक्षक समुदाय को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई शिक्षकों के बीमार पड़ने की सूचना है. थोड़ी सी देरी पर वेतन भी काट लिया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अपर सचिव के के पाठक अपने इस प्रकार के तुगलकी फैसलों के कारण बदनाम हो चुके हैं. शिक्षा व्यवस्था में सुधार से ज्यादा वह परेशानियों के सबक बने हुए हैं फिर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. यह बहुत ही दुखद है।

 

माले जिला सचिव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की है कि गर्मी को देखते हुए स्कूलों की समय सारणी में बदलाव होना चाहिए और उसे अविलंब व्यावहारिक बनाना चाहिए।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …