लालबाग धरना आज पांचवे दिन भी जारी।
धरना में एकजुटता जाहिर करने पहुचे इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम।
हमारी समाज देश के वफादार है। ये भाजपा-आरएसएस के लोग देश के गद्दार है-आफताब आलम
कर देर रात हुआ लालबाग में भजन कृतन का आयोजन
एनआरसी-एनपीआर-सीएए के खिलाफ धरना सत्याग्रह 5 वे दिन भी जारी रहा। धरना की संचालन मोतिउर रहमान ने किया। तथा अध्यक्षता ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां के राष्ट्रीय संयोजक नजरे आलम ने किया।
आज धरना में एकजुटता जाहिर करने के लिए इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुजफ्फरपुर के चर्चित युवा नेता आफताब आलम दरभंगा के लाल बाग पहुचे।
जहां धरना को संबोधित करते हुए आफताब आलम ने कहा कि आज देश के अंदर तानाशाही हावी हो गया है।
और आज देश की जनता इस ताना शाही का जबाब दे रही है।
आज देश के अंदर दलितों-अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी समाज देश के वफादार है। ये भाजपा-आरएसएस के लोग देश के गद्दार है। और देश अब इसे बाहर कर देगी।
उन्होंने कहा कि एनआरसी-सीएए-एनपीआर देश के आम-आवाम के वजूद की लड़ाई है। और देश इस काला कानून बर्दास्त नही करेगा।
आगे आफताब आलम ने कहा कि यह लड़ाई कोई हिन्दू-मुशलमान की लड़ाई नही है। ये हिंदुस्तान को बचाने की लड़ाई है। और सभी समाज के लोग मिलकर इस लड़ाई को लड़ेंगे।
वही धरना को संबोधित करते हुए अकरम सिद्दीकी ने कहा की अब यह लड़ाई गाँव-गाँव से शुरू हो चुकी है। और जब तक कानून को वापस नही लिया जाएगा तब यह लड़ाई जारी रहेगा।
वही नजरे आलम ने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार के इस काले कानून को नही मानती है।
श्री आलम ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसला का सम्मान करते है। लेकिन ये सरकार का सुप्रीम कोर्ट के अंदर जो हस्तक्षेप है। हम उनका भी जनता के बीच बतलाने का काम करेंगे।
सभा को बिहार के चर्चित शायर आसिफ हिंदुस्तानी ने अभी अपने शायर से लोगो का दिल जीत लिया।
वहीं आज धरना स्थल पर देश की अमन शांति के लिए कुरान पाक की तिलावत कर दुआ की गई।
वही धऱना मे देर रात राजेश बाबा ने आकर एक भजन कृतन भी प्रस्तुत किया।
वही डॉक्टर कफील खान के द्वारा कल शाम में नो एनआरसी- सीएए-एनपीआर लिखा हुआ बैलून को अपने हाथों से उड़ाया।
सभा को मुजफ्फरपुर इनौस जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, इंसाफ मंच के जिला अध्यक्ष इंजीनियर रियाज़ साहब, माले नेता भोला पासवान, संतोष यादव, कांग्रेस के रमन कुमार झा, एआईएसएफ के शरद कुमार सिंह, आइसा के प्रिंस राज, मयंक कुमार, मोहम्मद तालिब, मेहबूब खान, तनवीर आलम नौशाद, शाहिद अतहर, अहमद रशीद सहित सैंकड़ो लोग शामिल हुए।
दरभंगा news24live सम्पर्क सूत्र 9097031527

Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal