समस्तीपुर/हसनपुर : बीरपुर गांव स्थित गंगा सागर पुल के रेलिंग से अनियंत्रित होकर बाइक सवार टक्कराया, एक युवक जख्मी। रिपोर्ट- निरंजन जायसवाल

बीरपुर गांव स्थित गंगा सागर पुल के रेलिंग से अनियंत्रित होकर बाइक सवार टक्कराया, एक युवक जख्मी।

 

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हसनपुर व सखवा मुख्य मार्ग के समीप बीरपुर गांव गंगा सागर पुल पर रेलिंग से टक्कराने से मोटर साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए हसनपुर पीएससी में भर्ती करवाया गया। घायल युवक का पहचान सखवा निवासी बसंत शर्मा के पुत्र पंकज कुमार उम्र 23 बर्ष के रूप में किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक बाइक से हसनपुर बाजार आ रहे थे। तभी अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुल के रेलिंग से टक्करा गए। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। स्थानीय ग्रामणों के सहयोग से युवक को इलाज के लिए हसनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवया गया। जहां मौके पर उपस्थित डॉक्टर ने गंभीर स्थित को देखें हुई समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया।

Check Also

• भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ, जिलाधिकारी का मकान सूचीकरण कर किया गया प्रारंभ 

🔊 Listen to this   • भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ, …