Breaking News

• मतगणना कार्य को पारदर्शी और सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मियों को विशेष रूप से आज प्रशिक्षित किया गया। • पोस्टल बैलट से मतगणना शुरू होने के बाद ईवीएम से मतगणना शुरू होगा।   

 

मतगणना कर्मी को दिया गया प्रशिक्षण

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दरभंगा  राजीव रोशन के निर्देश के आलोक में आज लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, नोडल पदाधिकारी पोस्ट बैलेट कोषांग बालेश्वर प्रसाद एवं मास्टर ट्रेनर के द्वारा सभी मतगणना कर्मी को ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण दिया गया।

उप निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतगणना कर्मी को मतगणना के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दिया तथा बारी-बारी से मतगणना के संबंध में फीडबैक भी लिया।

मतगणना कार्य को पारदर्शी और सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मियों को विशेष रूप से आज प्रशिक्षित किया गया।

पोस्टल बैलट से मतगणना शुरू होने के बाद ईवीएम से मतगणना शुरू होगा।

प्रत्येक राउंड के बाद बज्रगृह से काउंटिंग हॉल तक सीयु के मूवमेंट की निगरानी करने के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी रहेंगे।

सभी मामलों में एक राउंड पूरा होने के बाद ही अगले राउंड की सीयु को काउंटिंग हॉल में स्थानांतरित किया जाएगा।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …