विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर दरभंगा में पौधारोपण-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

दरभंगा • जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर दरभंगा में वृक्षारोपण-सह-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रमाकांत ने कहा कि हमारे संविधान में प्रावधानित ग्यारह मौलिक कर्तव्यों में सातवां कर्तव्य प्राकृतिक पर्यावरण का संरक्षण करना है।
उन्होंने कहा कि हम लोगों ने आधुनिकता के इस दौर में पर्यावरण को हीं दाव पर लगा दिया है। वातावरण के प्रति अपने कर्तव्य निभायें। अपने घर और आस-पास को पर्यावरण अनुकूल बनाए ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री रंजन देव ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्षों को लगाने व बचाने के साथ साथ ठोस कचरे के प्रबंधन पर भी ध्यान देना आवश्यक है। खासकर प्लास्टिक के उपयोग पर नियंत्रण करना जरूरी है।
यह ऐसा है जिसे जमीन पर फेंकने से मिट्टी प्रदूषित होता है और जलाने से वायु। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार जागरूकता अभियान के तहत लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक करता है।
मौके पर सभी न्यायिक पदाधिकारीगण,अधिवक्तागण, पैनल अधिवक्तागण,न्यायालय कर्मी, पीएलवी आदि मौजूद थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal