मारवाड़ी युवा मंच हसनपुर रोड शाखा के द्वारा बुधवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समस्तीपुर/हसनपुर : मारवाड़ी युवा मंच हसनपुर रोड शाखा द्वारा दिनाँक 5 जून 2024, दिन बुधवार को संध्या 4 बजे स्थानीय मीताराम बरबरिया स्मृति भवन के पीछे फुलवारी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के शाखा संयोजक देवराज बरबरिया ने बताया कि आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर हमारी शाखा ने विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे लगाए है। मंच के संयोजक शुभम चाँद ने बताया कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की 800 से ज्यादा शाखा आज वृक्षारोपण कार्यक्रम कर रही है। मंच सदस्य आलोक मुरथालिया ने बताया कि पर्यावरण को बचाने के लिए मारवाड़ी युवा मंच समय- समय पर वृक्षारोपण कार्यक्रम करती रहती है। मौके पर कार्यक्रम संयोजक देवराज बरबरिया, शाखा संयोजक शुभम चाँद, सदस्य आलोक मुरथालिया उपस्थित रहे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal