Breaking News

सीतामढ़ी : धावा दल ने तीन बच्चों को बालश्रम से कराया मुक्त

*सीतामढ़ी : धावा दल ने तीन बच्चों को बालश्रम से कराया मुक्त*

सीतामढ़ी : श्रम अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देश पर डुमरा प्रखंड के मेहसौल थाना क्षेत्र में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चंद्रनाथ राम के नेतृत्व में अलग-अलग होटल , मोटर गैरेज, दुकानों में बाल मजदूरी के खिलाफ शुक्रवार को अभियान चलाकर तीन बच्चों को बालश्रम से मुक्त करवाया गया। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी , डुमरा चंद्रनाथ राम के नेतृत्व में गठित धावा दल में शामिल श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बेलसंड सुरेश कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ,बथनाहा सुशांत कुमार , श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, रीगा रौशन कुमार , बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी एवं मेहसौल थाना के पुलिस अधिकारी ने मेहसौल स्थित पाकीजा होटल , जमीर होटल एवं होटल देव भोजनालय से तीन बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त करवाया । टीम के द्वारा बाल मजदूरी के खिलाफ थाना क्षेत्र के अलग-अलग प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में उक्त तीनों होटल पर टीम के सदस्य पहुंचे। जहां नाबालिग बच्चों को काम करते हुए देखा गया। पहले तीनों का उम्र पूछा गया। इसके बाद टीम ने तीनों होटल से इन बच्चों को मुक्त करवाया। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चंद्रनाथ राम ने बताया कि बाल मजदूरी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। तीनों होटल संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने हेतु थाना में आवेदन दिया गया है मुक्त बच्चो को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया हैं। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चंद्रनाथ राम ने बताया की बाल श्रम के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा हैं ताकि किसी भी बच्चों से बाल श्रम न करवाया जा सकें साथ ही बाल श्रम से मुक्त करवाए गए बच्चों के पुनर्वास हेतु पहल की जा रही हैं.

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …