Breaking News

• शिक्षित महिलाएं समाज की तरक्की का मार्ग प्रशस्त करती है :- डा विशाल गौरव • वही शिविर के सहयोग में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिओम झा, कार्यक्रम संयोजक सोनम कुमारी, नेहा, आकांक्षा सहित दर्जनों कार्यकर्ता सहयोग में उपस्थित थे।

 

शिक्षित महिलाएं समाज की तरक्की का मार्ग प्रशस्त करती है :- डा विशाल गौरव

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा इकाई के द्वारा प्रतिवर्ष गर्मी की छुट्टियोंमें आयोजित हो रहे निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु सर्जना निखार शिविर अंतर्गत आज पांचवे दिन योग, मेहंदी, मिथिला पेंटिंग, फाइन आर्ट, व्यक्तित्व विकास एवं नृत्य आदि विषयो का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रातःकाल में वर्ग का आरंभ योगाचार्य सेवानिवृत प्राध्यापक बीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ शाश्वत प्रदीप द्वारा प्रार्थना पश्चात कूल्हे की जोड़ का अभ्यास हेतु अर्ध तितली, कौआ चाल,ब्रजासन, शशांगासन, भुजंगासन पश्चात शांतिपाठ से खत्म हुआ।

मेहंदी का प्रशिक्षण दे रही रिंकी कुमारी ने कमल, रंग बिरंगी फूल, कॉर्नर आदि का प्रशिक्षण दिया।

मिथिला पेंटिंग की प्रशिक्षण दे रही चंदा देवी ने कचनी, मछली, शंखा , जोड़ा मछली , किनारों और उसको सजाने की तरीका की बारीकियों से अवगत करवाया।

फाइन आर्ट का प्रशिक्षण दे रहे रवि वर्मा, प्रियंका चौधरी, रिंकू राय, नूतन कुमारी ने छात्राओं को अखबार से फोटो फ्रेम, दीवाल की लटकन और गणेश जी की कलाकृति में रंग भरना सिखाया।

व्यक्तित्व विकास का वर्ग लेते हुए दरभंगा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉ विशाल गौरव सर ने वर्तमान समय में छात्राओं की शिक्षा को देश या समाज की तरक्की का मार्ग बताया व इस दिशा में अभाविप की सर्जना निखार शिविर को सराहा भी।

नृत्य का प्रशिक्षण दे रही नृत्यर्पण नूपुर कलाश्रम की प्रशिक्षिका श्रेया भारद्वाज ने शास्त्रीय नृत्य अंतर्गत कृष्ण भजन पर बाल्यावस्था से युवावस्था तक की ज्ञान को नृत्य द्वारा अभ्यास कराया।

शिविर के सहयोग में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिओम झा, कार्यक्रम संयोजक सोनम कुमारी, नेहा, आकांक्षा सहित दर्जनों कार्यकर्ता सहयोग में उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …