Breaking News

• देउरा बंधौली के निर्दोष लोगो को न्याय दो नागरिक मार्च 13 जून को  • भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा के भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई हो – माले  • भाकपा(माले) इस संदर्भ में SSP को सौंपा ज्ञापन 

 

देउरा बनधौली के निर्दोष लोगो को न्याय दो नागरिक मार्च 13 जून को

 

भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा के भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई हो -माले

 

भाकपा(माले) इस संदर्भ में SSP को सौंपा ज्ञापन

दरभंगा लोकसभा चुनाव के दौरान मधुबनी लोकसभा के दरभंगा जिला अंतर्गत जाले विधान सभा के देवरा बंधौली में भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा द्वारा उन्माद फैलाने की असफल कोशिश की जांच करने भाकपा(माले) की राज्यस्तरीय जांच टीम भाकपा(माले) से विधायक दल के नेता महबूब आलम के नेतृत्व में देवरा बंधौली गांव पहुंची। जहा पूरे मष्ले की जांच पड़ताल किया गया।

 

जांच पड़ताल के बाद भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव द्वारा आज वरीय पुलिस अधीक्षक को इस संदर्भ में एक ज्ञापन सौंपा है।

 

ज्ञापन के माध्यम से कहा है की सर्वप्रथम बूथ संख्या 85 पर कांड संख्या 103/24 के नामजद अभियुक्त सनाउल्लाह एवं जीनत परवीन अपना मतदान करने को बूथ पर पहुंचे थी और एक खैरुन निसा भी मतदान करने बूथ पर गई थी लेकिन उसका आधार कार्ड घर पर ही छूट गया था जिसका आधार कार्ड पहुंचाने शाजिया और सुलेखा नाम की लड़की वहां पहुंची उसी समय भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा जो वहां मौजूद थे इन महिलाओं को मतदान करने का विरोध कर रहे थे और वह खुद महिलाओं का नकाब उठा उठा कर अभद्र व्यवहार करने लगे और अपमानित करने तथा गाली गलौज करने लगे जिसे चारों महिलाओं ने विरोध किया तो जिवेश मिश्रा विधायक के मेल में आकर वहां की पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया और थाना ले जाकर बंद कर दिया और इस तरह महिलाओं को मतदान करने से वंचित कर दिया गया। और लिखा गया है कि चारों गिरफ्तार महिला दूसरे मतदाता के नाम पर मतदान करने पहुंची थी सिर्फ इसी बात से या स्पष्ट है कि इन महिलाओं को अल्पसंख्यक समझकर झूठा आरोप लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

ज्ञातव्य हो कि फर्जी मतदान का आरोप जमानतीय अपराध है जिसको निजी मुचलका या थाना पर जमानत देकर छोड़ा जा सकता था परंतु बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा के दबाव में ऐसा नहीं किया गया और 420 भादवी अजमानतीय धारा लगाकर गिरफ्तार महिलाओं को थाना पर लॉकअप में रखा गया और परिणाम स्वरुप रात्रि 11:00 में गिरफ्तार जीनत परवीन बेहोश हो गई तो पुलिस प्रशासन ने वहां उपस्थित लोगों को साजिश के तहत उनका इलाज कराने के लिए ले जाने को कहा और लोगों ने उसका इलाज करा कर पुन थाना पर हाजिर कर दिया तो फिर जबरन गिरफ्तार अभितों को ले जाने का प्रश्न कहां खड़ा होता है।

जीवेश मिश्रा विधायक ने अल्पसंख्यकों को नीचा दिखाने वह फर्जी मुकदमा में फसाने के लिए वह कांड संख्या 104/24 दबाव देकर या पुलिस प्रशासन को मेल में लेकर दर्ज करवाया है।

श्री यादव ने वरीय पुलिस अधीक्षक से मांग किया है की

 

(1) जाले थाना कांड संख्या 103/ 24 एवं कांड संख्या 104/24 में विधायक जीवेश मिश्रा की भूमिका की जांच किया जाए जिसमें दंगा भड़काने की असफल साजिश करने का प्रयास किया।

 

(2) उपरोक्त दोनों ही कांडों की अपने स्तर से निष्पक्ष जांच कर निर्दोष लोगों को केस से मुक्त किया जाए

 

(3) विधायक जीवेश मिश्रा को दंगा भड़काने की साजिश के लिए उनके विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज किया जाए।

 

श्री यादव ने आगे बताया की 13 जून को निर्दोष लोगो को न्याय दो नागरिक मार्च का आयोजन लहेरियासराय में किया जायेगा।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …